बाहरी कहने पर भड़की रेणुका सिंह, सोनिया गांधी को लेकर दिया विवादित बयान… |

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा हो चुकी है. प्रत्याशियों का नामांकन भरने का सिलसिला भी प्रदेश में शुरू हो चूका है. इसी बीच भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह का एक बयान ख़बरों में हैं.
दरअसल, रेणुका सिंह बीते सोमवार को नामांकन दाखिल करने भरतपुर पहुंची थी. इसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने विवादित बयान दे डाला. जिसके बाद सोशल मीडिया में रेणुका सिंह की जमकर किरकिरी हो रही है.
read more- CG News: माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार के पर्चे पम्पलेट फेंके….
पत्रकारों ने भाजपा प्रत्याशी रेणुका बताया कि आपको बाहरी प्रत्याशी कहा जा रहा है, इस पर आप क्या कहेंगी ? रेणुका सिंह ने जवाब में कहा कि ‘वो सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, उसके बाद मेरे लिए सवाल करें’. रविवार को महिला प्रत्याशी रेणुका सिंह ने जनसंपर्क कार्यक्रम किया था.
प्रत्याशी रेणुका सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए संबंधित कार्यालय से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की थी और न ही विधानसभा भरतपुर-सोनहत के रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर से जारी कोई अनुमति पत्र उड़नदस्ता दल को अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया गया.



