छत्तीसगढ़

चुनाव के मद्देनजर राइस मिलो और गोदामों की पुलिस ने की तलाशी… |


फरसगांव : आदर्श आचार संहिता के लगने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पुलिस, राजस्व व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा फरसगांव क्षेत्र के सभी गोदामों और राइस मिलो की तलाशी की गई। फरसगांव ब्लाक के बड़ेडोंगर के गोदामों की भी तलाशी लेकर मालिकों को किसी भी सामान की अवैध जमाखोरी नही करने की हिदायत दी।

READ MORE- CG News: आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, जगदलपुर से नरेंद्र भवानी का टिकट…

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल विश्कर्मा ने बताया चुनाव को प्रभावित करने पैसे, शराब, कपड़े व मतदाताओं को लुभाने किसी भी प्रकार के अवैध सामग्रीयो का संग्रहण न हो सके, इसके लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले निर्देश पर यह निगरानी की जा रही है ताकि निष्पक्षता व किसी भी तरह प्रभावित किए बगैर चुनाव संपन्न कराए जा सके।



Related Articles

Back to top button