मछली पकड़ने गए दो युवकों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस… |

CG NEWS: बिलासपुर में दो युवकों की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। दोनों युवक घर से गुरुवार की शाम को टार्च और डंडा लेकर मछली मारने के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। दूसरे दिन उनकी लाश खून से लथपथ मिली। पुलिस इस केस की जांच कर रही है।
CG NEWS: मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा हो सकेगा। बसंतपुर गांव से लोग शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। मोगरा माला खार में दोनों का शव एक ही जगह पर पड़ा मिला। दोनों की पहचान गांव के ही राजेश यादव (40) लखन कैवर्त्य (45) के रूप में की।
read more- CG Breaking: 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा समाज ने खोला मोर्चा…
CG NEWS: फिर इस घटना की जानकारी उनके परिजनों के साथ ही पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पता चला कि एक मृतक के चेहरे से खून निकला हुआ था और दूसरे का शव जला हुआ और कान से खून निकला था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गुरुवार करीब सात बजे राजेश और लखन टॉर्च और डंडा लेकर घर से निकले थे।
CG NEWS: परिजन रात में उनके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, दोनों नहीं पहुंचे। इससे परेशान परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। देर रात तक उनकी तलाश की गई। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।




