छत्तीसगढ़

जुआ खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, इतने हजार बरामद… |


RAIPUR CRIME: रायपुर। रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

RAIPUR CRIME: इसी क्रम में दिनांक 23.09.2023 को थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत महंत तालाब स्थित सांई मंदिर के सामने कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

read more- CG Accident : बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रेलर ने मारी ठोकर, एक की गई जान…

RAIPUR CRIME: जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

RAIPUR CRIME: जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान कुछ व्यक्ति उक्त स्थान पर ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

RAIPUR CRIME: जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 10,980/- रुपए एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 267/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

read more- CG News: कृषि सहकारी समिति सिमगा की वार्षिक सभा हुई संपन्न…

RAIPUR CRIME: गिरफ्तार आरोपी

1.गणेश दास मानिकपुरी पिता प्रेम कुमार उम्र 33 साल सा. कृष्णा नगर कोटा रायपुर।

2. सुंदर दीप पिता श्याम दीप उम्र 22 साल सा. मोतीलाल नगर कोटा रायपुर।

3.नौशाद पिता मुस्ताक उम्र 35 साल सा. महंत तालाब के पास कोटा रायपुर।

4.शिव भट्ट पिता जीत राम भट्ट उम्र 31 साल सा. डुमरतालाब रायपुर।

5.परशुतांडी पिता विजय तांडी उम्र 26 साल सा.मोतीलाल नगर कोटा रायपुर।

6.जीवन यादव पिता मोहन यादव उम्र 33 वर्ष सा. महंत तालाब के पास कोटा रायपुर।

7.रमेश सिन्हा पिता रामजी सिन्हा उम्र 32 वर्ष मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।



Related Articles

Back to top button