छग ब्रेकिंग – पूर्व गृहमंत्री के बेटे और बीजेपी नेता के बेटे के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
कोरबा – छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर और भाजपा नेता के बेटे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. भाजपा नेता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के बेटे शिवम पांडे और गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर के बीच बुधवार को मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि रजगामार मार्ग में संचालित सृष्टि मेडिकल कॉलेज को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के संबंध यह मारपीट की गई है.
मामला रामपुर चौकी पहुंच चुका है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. ननकीराम कंवर के खास समर्थक और करीबी लोगों में देवेंद्र पांडेय भी शामिल हैं.कोरबा सीएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि शिवम पांडे की शिकायत पर संदीप कवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. वही संदीप कंवर की शिकायत पर शिवम पाण्डे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. पुलिस घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और अन्य तत्वों पर जांच कर रही है.
READ ALSO,,Petrol Diesel Price – पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी जारी, जानिए आज क्या है भाव



