छत्तीसगढ़ – शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को छुट्टी के दिन स्कूल बुलाकर बहाने किया दुष्कर्म, जंगल में बनाया हवस का शिकार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को छुट्टी के दिन स्कूल बुलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साल्हेगांव स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को स्कूल की छुट्टी वाले दिन पढ़ाई से संबंधित कार्य का झांसा देकर उसे अपने साथ कार में बैठा कर ले गया। इस दौरान छात्रा को जंगल की ओर ले जाते हुए सूनेपन का फायदा उठाकर शिक्षक महेंद्र मेश्राम ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read Also –सारा तेंदुलकर ने रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम, गजब लग रही सचिन तेंदुलकर की गुड़िया
इसके साथ ही मामले कि सूचना किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूट कर छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद डोंगरगांव थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कहा कि छात्रा के द्वारा रिपोर्ट करने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Read Also – प्रियंका चोपड़ा ने पहन ली ऐसी पारदर्शी ड्रेस की दिखने लगा सबकुछ, हुई शर्म से पानी पानी
बता दें कि आरोपी शिक्षक की नियत छात्रा के प्रति पहले से ही खराब थी और उसने मौका देख कर सुनियोजित तरीके से छात्रा को षड्यंत्र करते हुए स्कूल की छुट्टी वाले दिन बहाने से अपने साथ लेकर गया। इस दौरान अपने नापाक इरादों को कामयाब करते हुए उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी शिक्षक को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में पेश कर आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है।




