छत्तीसगढ़

जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने लगाया IED, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज |


सुकमा: सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां CRPF ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया है. दरअसल पोटकापल्ली के पास नक्सलियों द्वारा लगाया गया 15 किलो का IED बरामद किया गया है.

नक्सलियों के इरादे संयुक्त अभियान पर निकले 212वीं वाहिनी सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने IED लगाया था. जवानों ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.

read more- CG News: हत्या की वारदात में शामिल नक्सली मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर गिरफ्तार…

जानकारी हो कि, इससे पहले बीजापुर पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्मारम और चिंतावागु के जंगलों में नक्सलियों ने चार आईईडी प्लांट किए थे. इन चारों आईईडी को सुरक्षाबल के जवानों ने निष्क्रिय कर दिया था. नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने जगह-जगह आईईडी लगा रहे हैं.

जिले में कई नए पुलिस कैंप भी बनाए गए हैं. यही कारण है कि नक्सली बौखलाहट में जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में हैं. सुरक्षाबल के जवान भी नक्सलियों के हरवार का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं.



Related Articles

Back to top button