छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने फिर किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद…. |

कांकेर। जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने फिर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसमें एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया। बताया जाता है कि जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।
read more- Breaking: महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा…
अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय घायल हो गये हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद पखांजर रवाना किया गया है,
लेकिन घायल बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय की शहादत हो गयी। शहीद प्रधान आरक्षक अखिलेश राय 45 वर्ष उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। आस पास क्षेत्र में पुलिस बल व डीआरजी और बीएसएफ द्वारा सर्च की करवाई जारी है।




