छत्तीसगढ़
सिरफिरे ने तंत्र मंत्र के चक्कर में कर दी 4 लोगों की हत्या, फिर 3 बैल और 7 मुर्गों की भी चढ़ाई बलि
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने धारदार हथियार से 4 लोगों की हत्या कर दी। युवक इतने पर ही नही रुका उसने 3 बैल और लगभग 7 मुर्गों को भी मारा डाला। कहा।जा रहा है कि युवक ने तंत्र मंत्र के फेर में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है।
पूरी घटना सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ की है यहां ईश्वर नाम के शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की मानसिक संतुलन अच्छी नहीं है।




