छत्तीसगढ़

मॉडर्न मानिटरिंग सिस्टम से अब नदी में जलस्तर बढ़ने पर आएगे मोबाइल में मैसेज… |


CG News: राजनांदगांव नदियों में जलस्तर बढ़ने के बाद सीधे मोबाइल पर अलर्ट का संदेश आएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल 12 रेलवे ब्रिज को आधुनिक वाटर लेवल मानिटरिंग सिस्टम से लैस कर दिया गया है। रेलवे पुलों पर नदियों का जलस्तर मापने के लिए मीटर गेज के स्थान पर नई तकनीक वाटर लेवल मानिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। नदी में जल का स्तर अचानक बढ़ने की स्थिति में इस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट मैसेज भी आएगा।

CG News: जिससे समय रहते संरक्षित रेल परिचालन को भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।पहले पारंपरिक गेज पद्धति से नदियों का जलस्तर पता किया जाता था। इसमें त्वरित सूचनाएं नहीं मिल पाती थीं। वाटर लेवल रीडिंग में भी त्रुटि की संभावना होती थी। रेलवे ट्रैक और पुल पर खतरे का आंकलन मुश्किल भरा होता था। कई बार बाढ़ का पानी ट्रैक पर भी आ जाता था लेकिन इस आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नदियों पर जल के स्तर की निगरानी आसान हो रही है। सेंसर युक्त यह सिस्टम ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है।

read more- CG NEWS: रायपुर के ब्लॉकों में कांग्रेस की बैठक आज से होगी शुरू…

CG News: इसमें एक चिप लगी रहती है उसमें पुल से संबद्ध सहायक मंडल इंजीनियर, कार्य निरीक्षक और रेल पथ निरीक्षक आदि के मोबाइल नंबर दर्ज रहते हैं। पुल पर जलस्तर बताने वाले स्केल को सेंसर सिस्टम रीड करता रहता है। जब जलस्तर खतरे के निशान से बढ़ता या घटता है तो यह मशीन स्वतः संबंधित इंजीनियरों व अधिकारियों को एसएमएस भेजता है।

CG News: बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा एवं ईब स्टेशनों के मध्य ईब नदी पर रेलवे पुल 184, ईब व ब्रजराजनगर स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पुल 182, भूपदेवपुर एवं राबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पुल 86, कोरबा एवं गेवरारोड स्टेशनों के मध्य नदी पर पुल 63, नैला एवं चांपा स्टेशनों के मध्य हसदेव नदी पर रेलवे पुल 46, जयराम नगर एवं अकलतरा स्टेशनों के मध्य रेलवे पुल क्रमांक 12 पर वाटर लेवल मानिटरिंग सिस्टम लगाया गया है।

read more- CG Breaking: राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाए गए प्रेमसाय सिंह टेकाम….

CG News: इसी तरह रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दगौरी एवं निपनिया स्टेशनों के मध्य शिवनाथ नदी पर रेलवे पुल 462, नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत रसमड़ा एवं दुर्ग स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पुल 348, मुंडीकोटा एवं तुमसर स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पुल 116, कन्हान एवं कामठी स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे 34, नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत वडसा एवं ब्रम्ह्पुरी स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पुल 159, बरगी एवं ग्वारीघाट स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 348 पर सेंसर लगाया गया है।

CG News: नागपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बीवीआर नायडू ने बताया कि रेलवे पुलों पर नदियों का जलस्तर मापने के लिए मीटर गेज के स्थान पर नई तकनीक वाटर लेवल मानिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। 12 रेलवे ब्रिज को आधुनिक वाटर लेवल मानिटरिंग सिस्टम लगाया गया है।



Related Articles

Back to top button