#Social

Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 27 जुलाई का पूर्वानुमान


Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: उत्तर भारत इस साल लगातार कमजोर मानसून से जूझ रहा है. 1 जून से 25 जुलाई के बीच यहां 16 फीसदी वर्षा की कमी रही है. हरियाणा और पंजाब विशेष रुप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है. मुंबई में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां इस जुलाई में ऐसी बारिश हो रही है, जैसी पहले कभी नहीं हुई. 25 जुलाई तक मुंबई में 1543.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. आगे के दिनों में भी बारिश रुकने के आसार नहीं हैं. मानसून की लाइन उत्तर की तरफ बढ़ रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होगी.

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, छत्तीसगढ, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कल छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढें: Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में राहत की बरसात, गिरा तापमान, हफ्ते भर मौसम रहेगा खुशगवार

वहीं, इसी तरह मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 27 जुलाई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. लद्दाख, सौराष्ट्र, कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है.




Related Articles

Back to top button