छत्तीसगढ़

सब्जी मार्केट के में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर… |


रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लोधीपारा स्थित सब्जी बाजार के कई दुकानों में भीषण आग लगी है। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। बता दें कि लोधीपारा स्थित बाजार समृद्धि में स्थित सब्जी दुकान में अचानक आग लग गई।

धीरे-धीरे आग की लपटे बढ़ने लगी और अन्य दुकानों तक फैल गई। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। जिसमें सफलता नहीं मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।

read more- CG Accident: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में हमाल की मौत, दो गंभीर…

शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है इस घटना में कुल तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। जिन दुकानों में आग लगी है उसमें फल, सब्जी और कुम्हार के दुकान शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद अमितेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। साथ ही कहा कि रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।



Related Articles

Back to top button