मासूम बच्ची ट्रैक्टर में बैठकर जा रही थी स्कूल, गिरने से गई जान… |

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई है। बताया जाता है कि पाराघाट में 6 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर पर बिठाकर चालक उसे घर से पढ़ाई के लिए स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से बच्ची ट्रैक्टर से गिर गई,
जिससे बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बता दें कि सुबह करीब 8.30 बजे पाराघाट में लल्लूराम साहू के दुकान के पास गांव की एक बच्ची अंजली यादव 6 वर्ष घर से स्कूल जाते समय महिंद्रा ट्रैक्टर के इंजन पर बैठ गई थी।
read more- CG News : सहकारी बैंक के सहायक लोकपाल को कलेक्टर ने किया सस्पेंड…
चालक धरम पाल बघेल निवासी पाराघाट ने ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाया, जिससे बच्ची उछलकर इंजन से नीचे गिर गई और गंभीर चोट आने के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा यही कि बच्ची गांव के ही स्कूल में पढ़ने जाया करती थी।



