छत्तीसगढ़

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने पार्टी को दिया 1 लाख 38 हजार रुपये का डोनेशन… |


रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एआईसीसी की तरफ से क्राउड फंडिग के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ में अपना योगदान दिया है। उन्होंने पार्टी को 1 लाख 38 हजार रूपये डोनेट किया है। उन्होंने पार्टी को दिए इस दान की रसीद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की है। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि “इस लड़ाई में मैंने अपना योगदान दिया है।

लड़ाई सामाजिक समानता और न्याय, साथी भारतीयों के बीच भाईचारे, हर समुदाय के आर्थिक विकास, अपनी सरकार में लोगों का विश्वास पुनः स्थापित करने और भारत के भविष्य के लिए। मैं प्रत्येक नेक इरादे वाले और देशभक्त के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के छोटे या बड़े सदस्यों से भी अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं। हर योगदान बेहतर भारत की दिशा में एक कदम है। आइए, अपने पूरे प्यार, ताकत और जोश के साथ नफरत, उत्पीड़न और फासीवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की मदद करने के लिए एकजुट हों।

READ MORE- CG Breaking: आज साय कैबिनेट के मंत्रियों को मिलेगी विभागों की जिम्मेदारी…

दरअसल कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान की शुरुआत की है। एआईसीसी अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है। वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस अभियान को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘सार्वजनिक धन को हड़पने और गांधी परिवार को समृद्ध करने का एक और प्रयास’ है। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान की शुरुआत की है।



Related Articles

Back to top button