कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज,अजय माकन, सैलजा बैठक में होंगी शामिल… |

रायपुर । कांग्रेस प्रभारी कु.सैलजा और निवृतमान स्पीकर डॉ चरण दास महंत 11 बजे दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं । सैलजा ने तीन बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है।
इसमें नेता प्रतिपक्ष का नाम तय किया जाने की संभावना है। इस बैठक में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे।
read more- CM Oath Ceremony Route Map – मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज, जान लीजिए रूट मैप नही तो होगी रास्तों पर परेशानी
बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कांग्रेस अपने विधायक दल का नेता (नेता प्रतिपक्ष) चुन सकती है बैठक में आने वाले 5 वर्षों के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।




