छत्तीसगढ़

जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली कमांडर हुई घायल… |


CG News जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त टीम के साथ हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली गोली लगने से घायल हो गई है।

Read More : पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह बंद, मुख्यमार्ग बंद होने से सड़को पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइने

बता दें कि थाना बडगांव क्षेत्र में बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त टीम ग्राम मरकाचुवा की ओर बीती रात सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा ग्राम उरपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी पहचान आरकेबी डिवीजन की सदस्य नाम फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में की गई है। मुठभेड़ में एक बीएसएफ जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है।



Related Articles

Back to top button