CG News – सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक-एक लाख के दो इनामी नक्सली ढेर |

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ताड़मेटला इलाके में हुई. एसपी किरण चव्हाण ने जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर की पुष्टि की है।
Read also..CG News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका…
जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के घोर नक्सली इलाके ताड़मेटला में डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी. इस मुठभेड़ में जवानों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए हैं. गोलीबारी के बाद जवानों ने इलाके की तलाशी ली, जहां दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किये गये. इन नक्सलियों की पहचान जगरगुंडा एरिया कमेटी के तहत नक्सली मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा, रावा देवा के रूप में की गई है। मुठभेड़ में मारे गए इन दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है।
Read also..CG News: भिलाई, टाउनशिप में भरभराकर गिरी बीएसपी की 2 पानी टंकी, परेशान हो रहे लोग…
ये दोनों नक्सली शिक्षाविद् कवासी सुक्का और ताड़मेटला पंचायत के वर्तमान उपसरपंच माड़वी गंगा की हत्या के साथ ही पुलिस मुखबिरी के संदेह में मिनपा के पास कोरसा कोसा की हत्या जैसे अपराधों में शामिल थे. इसके अलावा जवानों ने मुठभेड़ स्थल से एक 12 बोर डबल बैरल राइफल और एक पिस्टल बरामद की है. आपको बता दें कि सुकमा जिले का ताड़मेटला गांव वही इलाका है जहां 6 अप्रैल 2010 को नक्सली इतिहास की सबसे बड़ी घटना हुई थी. इसमें 75 सीआरपीएफ जवान और एक जिला बल के जवान शहीद हुए थे।




