छत्तीसगढ़

CG News – नाली में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस |


खैरागढ़ जिले के दिलीपपुर गांव में एक व्यक्ति की नाले में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

read also..CG News: नारियल बहते देखकर गहराई में चला गया छात्र डूबने से हुई मौत…

जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ थाना क्षेत्र के दिलीपपुर गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला. जैसे ही ग्रामीणों ने अधेड़ का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. ग्रामीणों के अनुसार मृतक का नाम खुमान वर्मा, उम्र करीब 50 वर्ष है. बताया जा रहा है कि मृतक रात में अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. अत्यधिक नशा करने के कारण नाले में गिरने से दम घुटने से उसकी मौत हो गयी होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

read also..CG Breaking – ऑटो और कार की हुई जोरदार टक्कर, एक बाइक सवार भी आया चपेट में, हादसे में 9 लोग घायल

Related Articles

Back to top button