छत्तीसगढ़
खेत में मिली लाश क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… |

बिलासपुर। CG News जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआ में सरपंच के भाई की लाश खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना एक चरवाहे ने ग्रामीणों को दी।
जिससे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More – Raipur Breaking : चॉकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी बना दरिंदा…
बता दें कि शनिवार सुबह चोरभट्टी ग्राम पंचायत के सरपंच मनबोध यादव के भाई की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश यादव 45 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर था। दिनेश अपनी बहन के घर केकती गांव आया था। वह रात लगभग 1 बजे घर से बिना बताये निकल गया था। सुबह एक चरवाहे ने कुंवा गांव के खार में लाश देखा।
जिसके बाद उसने इसकी सूचना डायल 112 को दी। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।




