छत्तीसगढ़

कालीबाड़ी के अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर, देखें किसकी बारी… |


रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा की भाजपा एक्शन मूड में नज़र आ रही है. जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम रायपुर जिले में अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी कड़ी में आज सुबह कालीबाड़ी चौक पर पुराने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई.

निगम के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते में शासकीय वन आवासीय परिसर से लगी लगभग साढ़े चार सौ वर्गफीट जमीन को पुराने अवैध कब्ज़ा हटाया है. इस जमीन पर किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा किया हुआ था और उस पर चार पक्की दुकानें बनाकर किराये पर चला रहा था.

read more- CG News: सीएम भूपेश बघेल एक सप्ताह के अंदर खाली करेंगे मुख्यमंत्री निवास…

बता दें अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारी को 2017 में भी नोटिस जारी की गई थी. कब्जाधारी ने इस भूमि को अपना बताकर कब्जा हटाने से मना कर दिया था. तहसीलदार के नेतृत्व में मामले की जांच की थी और इस भूमि को शासकीय नजूल की भूमि होना पाया था. इसके बाद आज सुबह निगम के इस अवैध अतिक्रमण को हटा दिया.



Related Articles

Back to top button