पलारी पुलिस ने वर्षो बाद बिछडो को अपनो से मिलाया
पलारी – प्रार्थी बालक दास पिता मोहर दास 48 वर्ष साकिन लरिया थाना पलारी द्वारा 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज उसकी लडकी कुमारी विद्या पिता बालक दास 25 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई है।प्रार्थी के रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 20/2017 कायम कर पता तलाश में लिया गया तथा पतासाजी के दौरान 27 अक्टूबर को गुमशुदा को बरामद किया गया लड़की से पूछताछ पर प्रेमी खिलेश्वर पारकर से शादी करना बतायी। जिस पर गुम महिला व उसके पति के माता पिता से भी पूछताछ किया दोनों परिवार लडका लडकी के राजी खुशी से शादी करना बताया गया वही गुमशुदा लडकी को उसके परिजनों को सौंपा गया।
इसी क्रम में सूचनाकर्ता फागूराम चंद्राकर पिता संतराम चंद्राकर 54 वर्ष ग्राम नागपुरा थाना पलारी द्वारा 22 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज इसकी पत्नी भुनेश्वरी चंद्राकर 45 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई है।पुलिस ने रिपोर्ट गुम इंसान क्रमांक 56/2020 कायम कर तलाश में जुट गई पतासाजी के दौरान 27 अक्टूबर गुमशुदा को बरामद कर उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया है।
फोटो,,, पुलिस ने बिछड़ो को मिलाया।



