छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने बीयर, देसी मुर्गा और पैसे मांगने वाले खाद्य निरीक्षक को किया निलंबित… |


सुकमा : कलेक्टर ने खाद्य विभाग में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है. दरअसल विक्रेता संघ ने खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू की शिकायत कलेक्टर से की थी. विक्रेता संघ ने शिकायत में कहा कि, खाद्य निरीक्षक उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करता है साथ ही निरीक्षण के नाम पर बीयर, देसी मुर्गा और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया था.

इस आरोप को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जांच की और जांच में शिकायत सही पाए जानें के बाद कलेक्टर ने दोषी खाद्य निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले विक्रेता संघ ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी.

read more- छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट का विस्तार, आज मंत्रियों को होगा विभागों का बंटवारा, दोपहर में हो सकता है ऐलान

शिकायत में संघ के पदाधिकारियों ने खाद्य निरीक्षक पर भौतिक सत्यापन के नाम पर आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने सहित खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू पर बीयर, देसी मुर्गा और जब मनमाने ढंग से 5 से 10 हजार रुपए की मांग कर वसूली का आरोप लगाया था. जिस पर कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए दोषी खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू को सस्पेंड कर दिया.



Related Articles

Back to top button