inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद:- मैनपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव एवं कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने खेलगढ़िया योजना मे भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की मांग को लेकर मंत्री अमरजीत भगत को सौपा मांगपत्र

गिरिश गुप्ता गरियाबंद: मैनपुर – मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम सरनाबहाल दौरे पर पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को मांगपत्र सौपकर गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के काफी महत्वपूर्ण योजना खेलगढ़िया योजना मे भारी भ्रष्टाचार को आरोप लगाते हुए गरियाबंद के डीएमसी श्याम चंद्राकर पर कार्यवाही करने की मांग की है।

शहर कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के महती योजना खेलगढ़िया मे खेल सामाग्री खरीदी करने के बजाय डीएमसी गरियाबंद श्याम चंद्राकर के मौखिक निर्देश पर नियम विपरित 179 स्कूलो मे खेल सामाग्री के बजाय टेलीविजय की खरीदी किया गया है और छत्तीसगढ़ सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना मे भारी भ्रष्टाचार किया गया है

जिसकी शिकायत के बाद इस मामले मे पूर्व मे तीन बार जाॅंच हो चुकी है जाॅंच रिपोर्ट मे डीएमसी श्याम चंद्राकर के निर्देश पर टीवी खरीदने की बात सामने आ चुकी है इसके बावजूद भी अब तक डीएमसी श्याम चंद्राकर पर कोई कार्यवाही नही किया गया है और तो और लगभग एक माह पूर्व इस मामले मे फिर एक बार जाॅच टीम का गठन कर गरियाबंद जिला के अपर कलेक्टर के नेतृत्व मे जाॅच किया गया है जिसमे भी स्कूलो के प्रधान पाठको और संकुल समन्वयको ने डीएमसी के निर्देश पर टीवी खरीदने की बात कही है इसके बावजूद अब तक इस मामले मे कोई कार्यवाही नही होना समझ से परे है।

नेता द्वय रामकृष्ण ध्रुव एवं पिलेश्वर सोरी आगे बताया खेलगढ़िया योजना मे टीवी खरीदी किये जाने के कारण आदिवासी क्षेत्र के बच्चो को खेल सामाग्री नही मिल पाया इस मामले को लेकर जनपद पंचायत, जिला पंचायत मे भी मामले को सम्मानिय सदस्यो द्वारा प्रमुखता से सामने लाते हुए मामले मे संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की मांग कर चुके है। कांग्रेस नेता रामकृष्ण ध्रुव एवं पिलेश्वर सोरी ने अब इस मामले को लेकर गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से शिकायत किया है।

वही दुसरी ओर ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले मे खेलगढ़िया योजना मे भारी भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता पिछले एक वर्षो से काफी आक्रोशित है और इस मामले को लेकर कई बार शिकायत किया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही होना अनेक संदेह को जन्म देता है और इस मामले की चर्चा की गंूज राजधानी रायपुर तक देखी है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी ने भी खेलगढ़िया योजना मे भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा मे मामला उठा चुके है बावजूद इसके इस मामले कोई कार्यवाही नही हुई है लोगो को इस मामले मे कार्यवाही का इंतिजार है प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को सत्ता पक्ष के कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव एवं पिलेश्वर सोरी द्वारा अब इस मामले की फिर शिकायत करने के बाद कार्यवाही क्या किया जायेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

Related Articles

Back to top button