सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री के गाड़ियों का नंबर बदला, हटा पूर्व सीएम बघेल का लकी नंबर BB-0023 |

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़ी एक खबर आ रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ियों का नंबर बदल दिया गया है। काले रंग की ये SUV गाड़ियां पुरे काफिले के साथ सड़क पर सायरन बजाते हुए फर्राटे भरते निकलती हैं।
इससे पहले इन गाड़ियों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चलते थे। छत्तीसगढ़ शासन ने ये गाड़ियां पिछले साल ख़रीदा था। नव नियुक्त मुख्यमंत्री साय भी इन्हीं गाड़ियां से चलेंगे। लेकिन इनमें एक बदलाव किया गया है।
read more- CG News: युवकों ने ओवर लोड ट्रक रोकने पर टोल प्लाजा के मैनेजर की कर दी पिटाई…
आपको बता दें, काफिले में शामिल इन गाड़ियों में दर्ज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लकी नंबर को बदल दिया गया है। सीएम बघेल जब इन एसयूवी में चलते थे तब इनका नंबर CG 02 BB 0023 था। ये नंबर BB और 0023 की वजह से सुर्खिया में थी।
सुरक्षा कारणों से इन्हें बदल दिया गया है। बता दें अब मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों को जो नंबर अलॉट किया गया है वह पुलिस कैटेगरी की है।




