छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय बोले-1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती… |


रायपुर। किसानों के खाते में बोनस का पैसा ट्रांसफर हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई।

छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है।

read more- CG Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, 2 युवकों की मौत…

गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह ₹1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं बहनों के खाते में साल में ₹12000 जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों को धान बोनस वितरण का प्रमाण पत्र सौंपा।उन्होंने लखपति दीदी योजना के हितग्राहियों को चेक और सर्टिफिकेट वितरित किया। उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी घोषणा ने 15 अगस्त को लाल किले से की थी।

योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 10 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। इन स्वयं सहायतों समूहों में बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, दवाई वाली दीदी शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों को कृषि एटीएम का भी वितरण किया।



Related Articles

Back to top button