आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे भूपेश बघेल… |

रायपुर: विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। वे दोनों नियमित विमान से आज शाम 5:40 बजे दिल्ली के लिए उड़न भरेंगे। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बैठक बुलाई है। जिसमें राहुल गाँधी, प्रदेश प्रभारी सैलजा और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी बैठक में शामिल होंगे।
बता दें, हाईकमान ने तीनों नेताओं के अलावा किसी भी नेता को नहीं बुलाया है। वहीं करारी हार के बाद दीपक बैज के इस्तीफे या हटाए जाने की भी अटकले तेज हो गई हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष का भी चयन होना बाकि है।
read more- Transfer: थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…
इस बारें में पूछे जाने पर बैज ने कहा कि, इसका निर्णय हाई कमान लेगा। दीपक बैज ने कांग्रेस की हार पर कहा कि यह चुनाव सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा गया था। इसलिए किसी के परफार्मेंस पर कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी।
सांसद बैज शीतकालीन सत्र के लिए दिल्ली जाने से पहले राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। विपक्ष में रहकर जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा हमारे बड़े नेता हारे यह समीक्षा का विषय है। इस पर संगठन में चर्चा होगी।




