छत्तीसगढ़

रायपुर से स्टंटबाजों का एक और वीडियो आया सामने, चिंगारी निकालते दिखे लड़के…. |


रायपुर।  बाइक पर स्टंट करने वाले लड़के बाज नहीं आ रहे है। राजधानी की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते है कि, चलती बाइक से युवक चिंगारी निकाल रहे है।

बाइक में तीन लड़के सवार है और तीनों युवकों के सर पर हेलमेट भी नहीं है। वहीं स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनाकर कार्रवाई कर रही है। युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

read more- केवल कुछ सीटो पर बदलाव से कांग्रेस में हाहाकार: अरुण साव

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाइक पर 3 लड़के सवार है और बाइक को लहराते हुए चला रहे है। बाइक चलाने वाला लड़का स्टंट ऐसे कर रहा है कि गाड़ी से चिंगारी निकल रहा है।

वहीं रास्ते से आने जाने वालों को भी ऐसे लड़कों से खतरा है। ऐसे लड़के अपनी जान तो जोखिम में डाल रहे है साथ ही आने जाने वाले लोगों के लिए भी काल बन सकते है।



Related Articles

Back to top button