छत्तीसगढ़

कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप…. |


CG News: भानुप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में देवरी के पास सुबह करीब छह अचानक आग लग गई। आग लगता देख चालक तुरंत कार को सड़क किनारे रोककर बाहर निकला और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे बढ़ती चली गई। जिसे देख आसपास के लोगों घटना स्थल पर जमा हो गए।

read more- CG Breaking – भीषण सड़क हादसा: हाइवा और माजदा मे जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर हुई मौत

CG News: घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो तुरंत घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम को भेजा गया। 



Related Articles

Back to top button