CG News – 11 बच्चे हॉस्टल की दीवार फांदकर भागे, पैदल चलकर पहुंचे घर |

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक आदिवासी बालक छात्रावास से 11 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है. हॉस्टल की दीवार फांदकर छात्र अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े. इस दौरान अधीक्षक आश्रम में मौजूद नहीं थे. मामला जिले के दामापुर आदिवासी बालक छात्रावास का है।
Read also..CG News -मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
दरअसल, आदिवासी बालक छात्रावास दामापुर (बाजार) में बच्चों को रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं मिली. इस कारण बच्चे हॉस्टल की दीवार फांदकर पैदल ही दामापुर से अपने गांव महली की ओर चल दिये. इस दौरान अधीक्षक आश्रम में मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि वह अक्सर आश्रम में नहीं रहते हैं. इधर जब चपरासी को इस बात का पता चला तो सभी बच्चों को वापस बुला लिया गया. वहीं जब मामले को लेकर आश्रम के अधिकारियों से पूछताछ की गई तो वे गोलमोल जवाब देने लगे।
Read also..चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब 2 सितंबर को आदित्य एल1 मिशन किया जाएगा लॉन्च



