राशिफल - अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि – जाने कन्या पूजन विधि.और तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण

शारदीय नवरात्र में जिन जातकों के द्वारा सात दिन व्रत रखा जाता है उनके घर में अष्टमी तिथि को पूजन के बाद व्रत खोला जाता है और जिन घरों में आठ दिन तक व्रत रखा जाता है वहां नवमी तिथि को हवन के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

यह भी पढ़िए – नवरात्री में महत्वपूर्ण है पूजा संकल्प लेना भी, बिना संकल्प के होती है पूजा अधूरी, जानिये सही मंत्र

सप्तमी अथवा अष्टमी को दो दिन व्रत रखा जाता और जिस दिन भी नवरात्रि पूजन का समापन करते हैं उसी दिन व्रत का पारण भी किया जाता है. नवरात्रि व्रत के पारण की तिथि, नवमी तिथि कब है, व्रत पारण का समय क्या रहेगा, कन्या पूजन की विधि क्या है तो यहां आप भी जानें इस बारे में आवश्यक बातें

यह भी पढ़ें – घट स्थापना की विधि – शुभ मुहूर्त , नवरात्री में बहुत महत्वपूर्ण है घट स्थापना, इस मंत्र का करें प्रयोग

नवरात्रि पारण के दिन कन्या पूजन की विधि कन्या पूजन और भोज के लिए पहले से ही कन्याओं को निमंत्रण दिया जाना चाहिए. कन्या पूजन से पहले सभी कन्याओं के पैरों को दूध और गंगाजल अथवा पानी से भरे थाल में उनके पैरों को धोना चाहिए. और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद सारी कन्याओं के मस्तक पर अक्षत और कुमकुम कस टीका लगाना चाहिए. इसके बाद अपने मन से माता दुर्गा का स्मरण और ध्यान करते हुए सभी कन्याओं को भोजन कराएं और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें. इसके अलावा नौ कन्याओं के साथ एक बालक भी होना चाहिए क्योंकि बालक को हनुमान जी रुप माना जाता है।

यह भी पढ़िए – जानिए साल 2020 में कब है शरद पूर्णिमा, जानें शरद पूर्णिमा की कथा और महत्व

शारदीय नवरात्रि व्रत पारण की तिथि

25 अक्टूबर 2020, दिन रविवार

नवमी तिथि प्रारम्भ: 24 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार, सुबह 06:58 बजे

नवमी तिथि समापन: 25 अक्टूबर 2020, दिन रविवार, सुबह 07:41 बजे

शारदीय नवरात्रि व्रत 2020, पारण का समय

25 अक्टूबर 2020, दिन रविवार सुबह 07:41 बजे के बाद.

Related Articles

Back to top button