बिहार

बारात में खाना खाकर 50 लोग हुए बीमार… |


बिहार में फिर बारात में खाना खाने के बाद लगभग 50 आदमी बीमार हो गए। आननफानन में सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया। विशेष रूप से गंभीर लोगों को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला देव प्रखंड के तिलौता बिगहा गांव का है। डॉक्टरो ने कहना है कि फूड प्वायजनिंग से लोग बीमार हुए हैं।मंगलवार की शाम दिलीप यादव के बेटे की बारात पास के प्रखंड मदनपुर के चंदौली गांव के विश्वकर्मा यादव के यहां गयी थी। वहां पहुंचने के बाद बारात दरवाजा लगने के बाद बारातियों के खाने पीने की बारी आई। बारातियों को भोजन कराया गया।



नजदीक होने के कारण सभी बाराती वापस लौट भी गए।  सुबह (बुधवार) होते ही अचानक से बारात गए लोगों की हालत खराब होने लगी। एक-एक कर चार दर्जन से अधिक को उल्टी दस्त होने लगा। गांव में अफरातफरी मच गई। आननफानन में लगभग 50 लोगों को देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। इलाज के बाद सबकी सेहत में सुधार है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

READ MORE- Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, शुरू हुई जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी…

इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि फूड प्वायजनिंग और इनडायजेशन की वजह से लोग बीमार हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर तिलौता बिगहा के वार्ड पार्षद अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगो का हालचाल जाना।

पिछले सप्ताह भी रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथू थाना के मंझौली गांव में शादी समारोह में फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग बीमार हो गए थे।  आननफानन में सभी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। दर्जन भर लोगों की गंभीर हालर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया गया जहां सबका इलाज हुआ। बीमारों में बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी शामिल थे।



Related Articles

Back to top button