छत्तीसगढ़

CG Crime :57 लाख के गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…


CG Crime जिले के कोंटा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 532 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 57 लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



READ MORE- http://CG Accident : रेत लेकर निकल रहा ट्रैक्टर का इंजन पलटा, दो की गई जान…

बता दें कि पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-30 वनोपज जांच नाका के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 532 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत 57 लाख 29 हजार 490 रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों तस्कर पिकअप वाहन से ओडिशा से तेलंगाना गांजा लेकर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने धरदबोचा है। दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Related Articles

Back to top button