छत्तीसगढ़

हत्या कर युवक के शव को सड़क किनारे फेंका… |


बेमेतरा। CG Crime जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंका है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG News: टायर फटने से डिवाइडर से जा टकराई बस…

नांदघाट पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष के आसपास है। राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेज दिया गया है। फिलहाल मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button