छत्तीसगढ़

रॉड से हमला कर नाबालिग ने युवक को उतारा मौत के घाट… |


रायपुर। CG Crime राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिग ने रॉड से युवक के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विधानसभा थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि बीती रात एक नाबालिग ने दूसरे युवक के सिर पर लोहे के रॉड से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने मृतक का नाम सुरेंद्र ढीढ़ी बताया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More- CG BREAKING : बालोद दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान…



Related Articles

Back to top button