छत्तीसगढ़

CG CORONA UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले में आई गिरावट, प्रदेश में 410 मरीजों ने कोरोना वायरस से आज ठीक हुए

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 156 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज 410 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। रायपुर में आज 15 मरीज मिले हैं, जबकि सुकमा में सबसे ज्यादा 18 केस आए हैं।


अच्छी बात ये हैं कि बिलासपुर में आज एक भी मरीज नहीं है। बस्तर में 13, और बीजापुर-कांकेर में 11 मरीज मिले हैं। बालोद, गरियाबंद और कोरबा में 1-1 मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 9 लाख 84 हजार 773 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 2 हजार 789 हैं। कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 511 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज 33 हजार 626 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

Read also राजधानी से गुजरने वाली 12 ट्रेनें कुछ दिनों के लिए होगी रद्द, चार ट्रेनें ऐसी जो 4 से 6 घंटे चलेंगी लेट

Related Articles

Back to top button