छत्तीसगढ़

अजय चंद्राकर के छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों को लेकर सवालों पर CM बघेल ने किया पलटवार |


छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज शनिवार को चौथा दिन है। ऐसे में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जा रही है। अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल किए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज शनिवार को चौथा दिन है। ऐसे में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जा रही है। अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल किए। इसके बाद सदन में मंत्रियों की गैर मौजूदगी को लेकर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है।

जानकारी के अनुसार, आज यानी बजट सत्र के चौथे दिन अजय चंद्राकर ने सदन में सुराजी गांव योजना, ये योजना क्या काम करती है, क्या मापदंड है ये बताए कांग्रेस जैसी बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा, नरवा गरवा घूरवा बाड़ी योजना के लिए कई बड़ी बातें की गई लेकिन फिर आगे इसमें क्या हुआ। 17 दिसंबर के बाद हम गोबर की सच्चाई की जांच कराएंगे। इस मामले में जो भी आरोपी होगा उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। एक तरफ सरकार कोदो कुटकी रागी के समर्थन मूल्य घोषित करने की बात करती है। मगर दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से पहले ही इसका समर्थन मूल्य घोषित कर कर दिया है।

अजय चंद्राकर के भाषण पर सीएम ने कसा तंज
इधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर के भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज बिना बहके सही दृष्टि से बात रखे हैं। मगर केंद्र सरकार महज रागी का समर्थन मूल्य दे रही है। हमने केंद्र सरकार से कोदो कुटकी के समर्थन मूल्य की मांग की है।



Related Articles

Back to top button