छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खौफ, एक ओर मंदिर के पुजारी की हत्या, दूसरी ओर अगवा ग्रामीण को उतारा मौत के घाट … |

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों का खौफ बरकरार है। कभी पुलिस की टुकड़ी पर हमला कर, कभी ग्रामीणों को मौत के घाट उतार कर तो कभी निर्माण कार्यों में लगे वाहनों में आग लगाकर अपना खौफ बनाए रखना चाहते हैं। आज रविवार को दो जगहों से नक्सली वारदात की खबरें आई है जिससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
वहीँ दूसरी खबर बीजापुर से आ रही है जहां नक्सलियों ने एक पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का नाम रामा राम बताया जा रहा है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से इसकी ह्त्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक़ जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के मंदिर पारा में बीती रात पूजा करने के दौरान अज्ञात लोगों ने पुजारी की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया, वही घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक किसी तरह का कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।




