छग ब्रेकिंग – 50 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के नाम पर मांगे थे रूपये
जशपुर – एसीबी ने 50 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ा है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जशपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार को 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है. बताया जा रहा है कि जमीन नामांतरण के नाम पर उन्होंने रूपयों की मांग की थी. ACB की टीम तहसीलदार से पूछताछ कर रही है.
READ ALSO,,बड़ी खबर – अमेरिका ने चीन को दिया बड़ा झटका, इन 24 कंपनियों को कर दिया ब्लैकलिस्ट
मिली जानकारी के मुताबिक, घूसखोर तहसीलदार का नाम कमलेश मिरी है. उसने जमीन नामांतरण के नाम पर 5 लाख रूपए मांगे थे. 3 लाख रूपए में यह सौदा तय हुआ था, जिसकी पहली किश्त 50 हजार रूपए लेते ACB ने धर दबोचा.
बताया गया कि एक व्यक्ति ने 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी, लेकिन तहसीलदार नामांतरण के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था. इसके लिए तहसीलदार कमलेश मिरे ने 5 लाख रुपये की डिमांड की थी.
जमीन मालिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। ACB की टीम ने जब शिकायत के आधार पर अपनी तहकीकात की तो, शिकायत सही मिली. इसके बाद एसीबी ने तहसीलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की प्लानिंग की. आज जैसे ही जमीन मालिक ने जशपुर के तहसील अफसर में तहसीलदार को 50 हजार रुपये दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.



