छत्तीसगढ़

अचानक स्कूल में स्काई बैलून हुआ ब्लास्ट, 33 छात्र हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी… |


सरगुजा। CG Breaking जिले के अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर प्रकाश में आई है। यहां शहर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैस भरने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद बैलून में भी विस्फोट हो गया, जिससे आसपास मौजूद 33 से अधिक छात्र इसकी चपेट में आकर झूलस गये। सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंबिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में करीब 33 बच्चे घायल हुए है, सभी को सामान्य चोटे आई है, सभी की हालत स्थित है। बता दें कि अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा एकता मंच के द्वारा स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी की जा रही थी।

read more- CG News: बीजेपी ने सच्चिदानंद उपासने को प्रदेश चुनाव कंट्रोल रूम की दी जिम्मेदारी….

इसी के तहत स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैंस भरवाया जा रहा था। स्काई बैलून में गैस भरवाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान आसपास स्कूली बच्चे मौजूद थे। जिससे घटना के दौरान करीब 33 बच्चे इस विस्फोट की चपेट में आ गये। घटना के तुरंत बाद सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

उधर घटना की जानकारी होते ही कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होने घटना की जानकारी लेने के साथ घायल बच्चों का हाल जाना। घटना कैसे हुआ, स्कूल परिसर में एयर बैलून में गैंस भरने का काम क्यों किया जा रहा था, इन सब बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया गया है।



Related Articles

Back to top button