छत्तीसगढ़

PHQ में फेरबदल की हलचल तेज, तीन IPS आरएसएस मुख्यालय तलब… |


रायपुर छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के गठन के साथ पुलिस मुख्यालय में फेरबदल की हलचल तेज हो गई है। इस बीच शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसर अब से कुछ देर पहले रवि नगर स्थित संघ मुख्यालय जागृति मंडल पहुंचे। बताया जा रहा है कि जहां डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे। बता दें कि जागृति मंडल, आरएसएस का प्रान्त मुख्यालय है।

read more- CG News: युवकों ने ओवर लोड ट्रक रोकने पर टोल प्लाजा के मैनेजर की कर दी पिटाई…

जिन अफसरों को बुलाया गया था, उनमें एडीजी (नक्सल आपरेशन) विवेकानन्द, डीआईजी आरएन दास समेत एक अन्य शामिल हैं। अफसरों को किस लिए संघ मुख्यालय बुलाया गया था फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।



Related Articles

Back to top button