छग ब्रेकिंग – बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
धमतरी – मामला मगरलोड के ग्राम अमलीडीह का है. जहाँ पुत्र ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया है। टीआई विनोद कतलम ने बताया कि मंगलवार की सुबह 7.30 बजे ग्राम अमलीडीह निवासी चंदू राम निषाद घर के आंगन में बैठा था। उसकी पत्नी व बेटी सब्जी सुधार रही थी। उसका बड़ा पुत्र रोशन निषाद आया और पिता चंदू राम के सिर व कान पर कुदाली से वार कर फरार हो गया।
read also,,,कोरोना का भय दिखाकर किसान मुक्त भारत बनाने का मोदी जी और भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होगा : कांग्रेस
उसकी पत्नी व बेटी की चीख पुकार, रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुँचे। चंदू राम लहूलुहान घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे संजीवनी 108 वाहन से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल मगरलोड ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अभी तक आरोपी पुत्र पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।




