छत्तीसगढ़

CG Breaking – राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल कल रहेंगे बंद, जानिए वजह |


छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे. दरअसल, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इन मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से आंदोलन किया जायेगा. वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भी 21 सितंबर को आंदोलन की तैयारी में है।

Read also..बस और ट्रक के बिच जबरदस्त भिडंत, 11 लोगों की मौत 20 घायल

शिक्षा के अधिकार के तहत सीटों पर प्रवेश के बाद भी सरकार ने करोड़ों रुपए रोक रखे हैं, ऐसे में 21 सितंबर को रायपुर में उग्र प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन फंड बढ़ाने और समय पर पैसा जारी करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगा।



Related Articles

Back to top button