छत्तीसगढ़

CG Breaking : PCC प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली महापौरों की बैठक…


Riya Modanwal
CG Breaking : PCC प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली महापौरों की बैठक…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सभी पार्टी अपने तैयारियों में लग गई है। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अभी रायपुर दौरे पर है। प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के साथ कई अहम् बैठक किए है।

इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी ने 13 महापौरों को 24 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों की जीत तय करने का लक्ष्य दिया है। राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सभी महापौरों से चुनावी चर्चा की।

Read More- युवा पीढ़ी हो सशक्त, मिले सबको रोज़गार सुरक्षित भविष्य को लेकर, संकल्पित छत्तीसगढ़ सरकार – सीएम भूपेश

शैलजा ने कहा कि कुछ दिन में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। उसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होगा। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों के साथ राष्ट्रीय मुद्दे उठाए। लेकिन भाजपा ने वहां पर सिर्फ धर्म और सांप्रदायिकता के मुद्दे को उठाया। आज पूरे देश के लोग कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी। यह बताता है कि यहां सरकार ने अच्छा काम किया है। आज भाजपा डरी है, वह हमारी सरकार के खिलाफ सेंट्रल एजेंसी को लगाकर रखी है।

बता दें कि महापौरों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए शैलजा ने कहा कि समय कम बचा है। अब चुनाव के नजरिए से काम करें और अपने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करें। पार्टी के लोगों और पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य के साथ काम करें। हम चुनावी रणभूमि में जा चुके है। हमारी कार्यप्रणाली उसी के अनुसार होना चाहिए।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आप पर राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करने की सीधी जिम्मेदारी है। ऐसे में आपके काम के आधार पर 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में हम शहरी क्षेत्रों में जाएंगे। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई है। सारी योजनाओं का लाभ जनता तक मिले, यह सुनिश्चित करना महापौर और अध्यक्षों का काम है।

CG Breaking : PCC प्रभारी कुमारी शैलजा ने ली महापौरों की बैठक…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.

Related Articles

Back to top button