छत्तीसगढ़

नक्सलियों का आंतक जारी, धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट.. |


बीजापुर।इस वक्त की छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

बता दें प्रदेश में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

read more- CG News: कांग्रेस नेता व सुपरवाइजर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। इस घटना की सूचना परिजनों ने गंगालूर थाना में दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है।



Related Articles

Back to top button