छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – लॉज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 युवक और 3 युवती गिरफ्तार

 सारंगढ़ –  प्रिंस लॉज में ये अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।  पुलिस ने इस मामले में 3 युवतियों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं लॉज संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें ये लॉज भारत माता चौक के पास स्थित है।

read also,,,स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले – बंद रहेंगे स्कूल, प्रदेश में अभी स्कूल खोले जाने के हालात नहीं

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है. पहले पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर लॉज में पहुंचे, फिर छापेमार कार्रवाई कर कमरे से 6 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया. कमरे से बीयर और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. पकड़ गए आरोपियों में दो युवक जांजगीर, एक सारंगढ़ और तीनों युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं.

Related Articles

Back to top button