छग ब्रेकिंग – IG की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव, 5 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट
दुर्ग – रायपुर के साथ-साथ दुर्ग में भी कोरोना का कहर सबसे ज्यादा दिख रहा है। कल तो दुर्ग में 500 से ज्यादा नये केस मिले थे, जो दुर्ग के लिए अब तक के सबसे ज्यादा बड़े आंकड़े थे।जानकारी के मुताबिक दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को भी कोरोना हो गया है। कुछ दिन पहले कराये कोरोना टेस्ट में आईजी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। हालांकि उन्हें किसी भी तरह का लक्षण नहीं है, लिहाजा वो घर में ही आईसोलेट रहेंगे। जानकारी के मुताबिक आईजी कार्यालय में पदस्थ अर्दली, वाहन चालक सहित 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
read also,,,रोज दें अपने आपको इतना समय फिर दिखेंगे जवां और तरोताजा, जानें घरेलू उपाय
सभी लोगों का 21 सितंबर को कोरोना टेस्ट किया गया था। आज आयी रिपोर्ट में आईजी विवेकानंद सिन्हा सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।आपको बता दें कि कल दुर्ग में 509 नये केस मिले थे। अब तक जिले में 11 हजार पॉजेटिव मरीज मिल चुके हैं, वहीं जिले में अब तक 97 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2706 अभी भी कोरोना से बीमार हैं।



