छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – बढ़ती स्कूल फीस के विरोध में बच्चों के पालक जिला कार्यालय सामने करेंगे भूख हड़ताल

समस्त निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालक सोमवार को जिला कार्यालय राजनांदगांव के सामने  1:00 बजे से  5:00 बजे तक भूख हड़ताल रखी गई है जिसमें समस्त निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालक एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ल पालकों द्वारा शुल्क जमा नहीं करने के कारण निजी स्कूलों के स्कूल संचालकों ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित किया है जिससे बच्चों के ऊपर मानसिक दुष्प्रभाव पढ़ रहा है ,परंतु पिछले कई महीनों से कोविड-19 कोरोनावायरस  के चलते हर परिवार की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है जिसके चलते पालक अभी फिश पटाने में सक्षम नहीं है परंतु प्रदेश के  निजी स्कूल संचालकों के द्वारा एक याचिका दायर करवाई गई थी 

शिक्षकों की सैलरी देने को आधार बनाया गया था जिस आधार पर  माननीय  उच्च न्यायालय बिलासपुर  के द्वारा  सभी निजी  स्कूलों को  सिर्फ  ट्यूशन फीस पालको से लेने के लिए  कहां गया था माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार जो ट्यूशन फीस लेने के लिए निजी स्कूल संचालकों को छूट प्रदान की गई थी परंतु इन निजी स्कूल संचालकों के द्वारा मनमाने रूप से पूरे वर्ष की फीस पालको को जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है

 जिससे पालक बहुत ही परेशान होकर छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन को अपनी समस्याओं से आपको अवगत भी कराया था , लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक निजी स्कूलों के ऊपर कोई कार्यवाही नही की गई जिससे समस्त पालकों की नजर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है और इतना ही नहीं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने निजी स्कूल संचालकों  के ऊपर कार्यवाही ना करके समस्त पालकों को कोविड-19 कोरोनावायरस के संक्रमण काल में भी अपने बच्चों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने पर मजबूर किया है अगर 28/09/2020 को प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार पालकों के ऊपर दबाव बनाया जाता है तो आने वाले समय में यह आंदोलन पूरे प्रदेश स्तर में उग्र रूप से होगा I

नजरुल खान प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ के नेतृत्व में राजनांदगांव के समस्त निजी स्कूलों के पालक जिले के समस्त निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के पालको के द्वारा  जिला कलेक्टर परिसर राजनांदगाँव के सामने फ्लाई ओवर के नीचे  28/09/2020 को एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जावेगी जिससे पालको की एकजुटता एवं निजी स्कूलों एवं प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराएंगे I कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें

Related Articles

Back to top button