टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग, उदंती सीतानदी टाईगर रिर्जव में फैल रही भीषण आग |

udanti sitanadi tiger reserve गरियाबंद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक टाइगर रिजर्व में भीषण आग लग गई है। उदंती सीतानदी टाईगर रिर्जव में भीषण आग लग गई है जो काफी तेजी से पूरे जंगल में फैल रही है। इस आगजनी से वन्यप्राणी आफत में हैं। इसी के साथ यह भी जानकारी मिल रही है कि कुल्हाड़ीघाट, तौरेंगा, अरसिकन्हार उदंती अभ्यारण में भी आग लगी है।
बता दें कि गर्मियों के मौसम शुरु हो गया है और आमतौर पर हीट वेव की वजह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ जाती है। सूखे पत्ते और पेड़ होने की वजह से आग जल्दी बुझती भी नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा संकट वहाँ रहने वाले वन्यप्राणियों को होती है। जंगली जानवर अपनी जान बचाने की लिए यहां-वहां भागते फिरते हैं।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में मादा भैंस, मादा बच्चा और नर भैंस हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए लगभग 25 हेक्टेयर में रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। जहाँ अपनी संख्या बढ़ाने के लिए मादा भैंसों का प्रजनन किया जाता है, लेकिन अब नर भैंसों की संख्या अधिक हो गई है और अपने वंश को बचाने के लिए मादा भैंसों की आवश्यकता है।




