छत्तीसगढ़

CG BREAKING: डेढ़ लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार



Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान में 10 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी पकड़े गए हैं। जब्त गांजे की कीमत एक लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर गांजे को ओडिशा से मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे। बस का इंतजार कर रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर सुवरमाल के सामने नेशनल हाईवे 353 पर बस का इंतजार करते खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों तस्कर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सरवन लाबिस्कर (36), दीपक कश्यप (32) और संदीप कुमरे (25 ) बताया। आरोपी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने जब बैग और बोरी की तलाशी ली तो 10 किलो गांजा मिला। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



Source link

Related Articles

Back to top button