छत्तीसगढ़

CG Breaking :2 और नक्सली गिरफ्तार, अरनपुर ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 9 की पुष्टि…


दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुई नक्सल घटना में शामिल 2 और माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों भी नक्सलियों के मलांगिर एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। जिन्हें अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया गया हौ।

2 दिन पहले भी पुलिस ने इस घटना में शामिल 7 नक्सलियों को पकड़ा था। जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल थे। इस मामले में अब तक कुल 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Read More- गरियाबंद – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में 12 मई को निकाली जाएगी लॉटरी

गिरफ्तार माओवादी सुक्का ताती और पांडु ताती पिछले कई सालों से नक्सलियों के लिए काम कर रहे थे। बड़े लीडरों के कहे अनुसार IED प्लांट करना, सड़क काटना, पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचाने जैसे काम किया करते थे।

इनकी गिरफ्तारी के बाद जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि, दरभा डिवीजन के नक्सली लीडर्स के कहने पर IED ब्लास्ट कर DRG जवानों से भरी एक वाहन को उड़ाया था। इस वारदात में 10 जवान समेत एक वाहन चालक ने अपनी शहादत दी थी।



Related Articles

Back to top button